फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck hits motorcycle

Rewari News: एनएच-48 पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, यूपी के चालक ने तोड़ा दम

Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Truck hits motorcycle
बावल। एनएच-48 के सर्विस रोड पर आरजे-14 होटल के पास वीरवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर के विजयपुरा निवासी चालक धर्मराज मिश्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को स्वास्थ्य केंद्र बावल में रखवा दिया है। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ा मुरार निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में बावल के आनंद नगर में रहते हैं। वीरवार को वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
विज्ञापन

करीब 8 बजे वह एनएच-48 के सर्विस रोड पर आरजे-14 होटल के पास मौजूद थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आया। ट्रक चालक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार ने बताया कि वह हादसे के समय मौके पर मौजूद थे और उन्होंने मृतक को पहचान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed