फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck driver injured in collision with pickup truck

Rewari News: पिकअप की टक्कर से ट्रक चालक घायल

Sat, 12 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in collision with pickup truck
रेवाड़ी। गांव गुरावड़ा स्थित त्रिवेणी होटल के पास शनिवार को ट्रक और पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह ट्रक के केबिन में फंस गया। वहीं पिकअप में सवार दो युवकों को भी चोटें आईं। सूचना के बाद डायल-112 की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। घायलों बिहार के मायापुर निवासी 22 वर्षीय रोशन और अनिकेत है।
विज्ञापन

चालक झज्जर की ओर से रेवाड़ी आ रहा था। जब वह गुरावड़ा के पास त्रिवेणी होटल के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी डिवाइडर पार कर ट्रक के सामने आ गई। पिकअप ने ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक अंदर फंस गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया। पिकअप में सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed