{"_id":"6390752b283ea02b260dcd50","slug":"trolley-caught-fire-on-delhi-jaipur-highway-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्राले में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्राले में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 07 Dec 2022 04:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:42 PM IST
सार
ट्राला में आग लगने के बाद हाईवे पर जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वाहन में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के पास बुधवार अल सुबह अज्ञात कारणों के चलते रोड़ी (बजरी) से भरे एक ट्राला में आग लग गई। केबिन में आग का धुआं उठता हुआ देख चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद बावल से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जयपुर की तरफ से रोड़ियों से भरा एक ट्राला बुधवार की अल सुबह दिल्ली के लिए चला था। जैसे ही ट्रॉला जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के पास पहुंचा तो ट्राला के अगले हिस्से केबिन में से धुआं उठने लग गया। चालक ने तुरंत ट्राला को साइड में खड़ा किया और कूद गया।
विज्ञापन
इससे पहले चालक कुछ समझ पाता आग भड़क गई और देखते ही देखते पूरा केबिन और फिर पिछले हिस्से तक आग पहुंच गई। हाईवे के बीच ट्राला में आग लगती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद बावल से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्राला में आग लगने के बाद हाईवे पर जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया।