फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tricolor will be hoisted on every roof in Rewari from 11 to 17 August

11 से 17 अगस्त तक रेवाड़ी में प्रत्येक छत पर फहराएगा तिरंगा

Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted on every roof in Rewari from 11 to 17 August
रेवाड़ी। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त को रेवाड़ी की प्रत्येक छत पर तिरंगा फहराया जाएगा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मद्देनजर यह कार्यक्रम बनाया गया है, जिसे एक अभियान का रूप देकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी और अर्ध सरकारी, स्वायत्त संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सरकारी विभागों के अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कदम उठाएंगे। उक्त जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

वह वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग में रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की गई। इस अभियान को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस वीडियो कांन्फ्रेंसिंग प्रदेश भर के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बता दें 15 अगस्त 2023 तक देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए गौरवशाली पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। डाकघर, पंचायत भवन, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, अतिरिक्त सीईओ जिप जयप्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
‘युवा पीढ़ी को देशभक्ति का एहसास कराएगा अभियान’
वीसी के बाद उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने एक अन्य बैठक में अधिकारियों के समक्ष कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा होगी। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है और इस बार आजादी की 75 वी वर्षगांठ के चलते सरकार द्वारा प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया गया है। ताकि युवा पीढ़ी को देश भक्ति की प्रेरणा मिल सके। इस बैठक में उपायुक्त गर्ग ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों औा जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि अभियान में विद्यार्थी वर्ग और शिक्षण संस्थाएं भी अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed