फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tributes paid to martyrs on the occasion of Police Memorial Day and Flag Day

Rewari News: पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on the occasion of Police Memorial Day and Flag Day
फोटो: 15रेवाड़ी। शहीद सिपाही माहीचंद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करते हुए डीएसपी
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा शहीद सिपाही माहीचंद और शहीद एएसआई चंद्रहास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिपाही माहीचंद 1 नवंबर 1970 को दूसरी बटालियन में तैनात थे और कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए थे जहां नक्सली हमले में उन्होंने वीरगति प्राप्त की। वहीं गांव कंवाली के शहीद एएसआई चंद्रहास 17 मार्च 1997 को गुरुग्राम में तैनात थे और कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के दौरान उनकी धनुष एवं वाहन से हमले में वीरगति हो गए थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी कोसली विद्यानंद और प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार ने शहीद सिपाही माहीचंद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रबंधक थाना खोल निरीक्षक गजराज और डहीना चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश ने शहीद एएसआई चंद्रहास के परिवार से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही हमारी आजादी और सुरक्षा कायम है और उनका ऋण समाज कभी चुकता नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं और समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे वीर शहीदों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस प्रशासन हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed