{"_id":"6293bdd389a4de54e47ec294","slug":"tributes-paid-to-guru-arjun-dev-on-martyr-s-day-rewari-news-rtk648108034","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर गुरु अर्जुन देव को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर गुरु अर्जुन देव को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते संस्था के सदस्य।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रविवार को पंजाबी धर्मशाला में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु अर्जुन देव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। अध्यक्षता शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष व सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक वीपी यादव ने की। इस दौरान आयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गुरु अर्जुन देव ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर पूरी दुनिया में एक अनूठी मिसाल कायम की। उन्होंने 1601 में आदि ग्रंथ की रचना की, जिसमें पहले गुरुओं व कबीर, रविदास व अन्य संतों की वाणी का संग्रह किया जो बाद में गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में प्रतिष्ठित हुआ।
एसएस जैन सभा के प्रधान अरुण गुप्ता, पंजाबी मार्केट कांपलेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि गुरु अर्जुन देव ने अपनी कमाई का दसवां हिस्सा यानि दसबंध दान देने की प्रथा चलाई। प्रत्येक व्यक्ति अपनी कमाई का दसवां हिस्सा परमार्थ में लगाए। कार्यक्रम में महिला प्रधान शशि जुनेजा, पूर्व नगर प्रधान सुचित्रा चांदना, सरोज भारद्वाज, उप प्रधान निशा सीकरी ने कहा कि गुरुजी की याद में पूरे देश में उनके शहीदी दिवस पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु अपना योगदान देते हैं। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षाविद शगुन मखीजा, सामाजिक कार्यकर्ता मीनू गुलाटी, पर्यावरण सेवी यतीश सिंहल, प्रशांत पारीक, साइक्लिस्ट महेश कुमार, समाजसेवी राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यत: पुरुषोत्तम नंदवानी, रीटा गेरा, सोनिया कपूर, प्रीति, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, देवेंद्र, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी रहे।