फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tribute meeting on the martyrdom day of Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev on 23rd

Rewari News: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा 23 को

Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tribute meeting on the martyrdom day of Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev on 23rd
फोटो: 07रेवाड़ी। हजारीवास रोड ​स्थित कार्यालय में सुभाष पार्क में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीवाईओ, महिला सांस्कृतिक संगठन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक रविवार को हजारीवास रोड पर स्थित कार्यालय में हुई।इसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में श्रद्धांजलि सभा सुबह 11 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को इंकलाबी शहीदों की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। आजादी के बाद युवा वर्ग को साजिश के तहत बिगाड़ा जा रहा हैं। युवाओं को नशाखोरी की गिरफ्त में लिया जा रहा है। संस्कृति और मानवीय गुणों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह आज के युग में जुल्म शोषण, भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक है। संगठनों ने मांग कि है कि ब्रास मार्केट में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा लगाई जाए। ब्रास मार्केट का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह ब्रास मार्केट किया जाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी का नाम लाला लाजपतराय के नाम से किया जाए, क्योंकि लाला लाजपतराय स्वयं इस स्कूल में पढ़े थे। उन्होंने सभी से श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आने की अपील की। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में शहीद भगत सिंह से संबंधित पुस्तकें और अन्य पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में सुरेंद्र रोहिल्ला, पवन कुमार, अजय सिंह, सुमन कुमारी, संतोष देवी, संदीप कुमार, करतार सिंह, रामकुमार, अमर सिंह राजपुरा, राकेश कुमार, राजेश, अनिल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed