{"_id":"6a6b94fc84fd8d26470a61e5","slug":"tree-plantation-carried-out-at-klp-college-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242761-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केएलपी कॉलेज में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केएलपी कॉलेज में किया पौधरोपण
Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
केएलपी कॉलेज में पौध रोपण करते स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मेगा पौधरोपण का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंघल और पूर्व प्रधान अमित गुप्ता ने पौधारोपण से इसका शुभारंभ किया। प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रबंधकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व का स्मरण कराता है। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सांभरिया, डॉ. पारुल मित्तल, श्रीमती शिक्षा तथा एनसीसी अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की विशेष भूमिका रही।
प्राध्यापकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रूस्तगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।