{"_id":"6b01d983f028bc84bf00ce1d","slug":"treatment-for-16-children-suffering-from-the-problem-of-crooked-legs-rewari-news-c-198-1-rew1003-249036-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टेढ़े पैरों की समस्या से जूझ रहे 16 बच्चों का उपचार, 8 की टेनोटॉमी और 6 की कास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टेढ़े पैरों की समस्या से जूझ रहे 16 बच्चों का उपचार, 8 की टेनोटॉमी और 6 की कास्टिंग
Sat, 21 Nov 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कैंप में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते नाहन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। जन्मजात शारीरिक विकृतियों से जूझ रहे बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शुक्रवार को क्लब फुट (टेढ़े पैर) से ग्रस्त बच्चों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और उपचार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 16 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से आठ बच्चों की टेनोटॉमी प्रक्रिया की गई, जबकि छह बच्चों की कास्टिंग की गई।
आरबीएसके नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि कैंप का उद्देश्य क्लब फुट से प्रभावित बच्चों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करना था।
इस दौरान डॉ. नवीन गुप्ता, ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं विभागाध्यक्ष तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन (सिरमौर) से आए विशेषज्ञ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को पोंसेटी विधि और कास्टिंग तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. राजीव बेनीवाल, ऑर्थोपेडिक सर्जन, चरखी दादरी और डॉ. ओमबीर सिंह, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एसडीएच कोसली भी मौजूद रहे। इसके अलावा अनुष्का फाउंडेशन की ओर से रविंद्र ने भी सहयोग किया।
जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) की मैनेजर मीनाक्षी यादव और फिजियोथेरेपिस्ट निशा तिगड़ानिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए 25 को लगेगा कैंप
डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 नवंबर को जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 25 बच्चों के पहुंचने की उम्मीद है। कैंप में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरबीएसके का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जन्मजात बीमारियों और शारीरिक विकृतियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा उपचार के अभाव में सामान्य जीवन से वंचित न रहे।