फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transformer and car caught fire, firefighters brought it under control

Rewari News: ट्रांसफार्मर और कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Transformer and car caught fire, firefighters brought it under control
रसियावास रोड पर आग लगने से जलकर राख हुई गाड़ी पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दो घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मोहनपुर में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
वहीं दूसरी घटना रसियावास रोड पर सामने आई। बताया गया कि बिलासपुर से छह लोग जमीन देखने के लिए कार में सवार होकर आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रसियावास रोड पर पहुंची तो अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। गाड़ी में सवार सभी लोग तुरंत नीचे उतर गए। देखते ही देखते गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गाड़ी मालिक ने दमकल को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी जल चुकी थी। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। दमकल विभाग अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वाहनों व बिजली उपकरणों की नियमित जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed