फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trains are overcrowded on Holi, leaving no room for even a foothold.

Rewari News: होली पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, पैर रखने की भी जगह नहीं

Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trains are overcrowded on Holi, leaving no room for even a foothold.
ट्रेन पकड़ने के लिए जुटी लोगों की भीड़। संवाद
रेवाड़ी। प्रदेश में रहकर नौकरी कर रहे लोग होली पर घर लौट रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण लोग साधारण श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं जिससे साधारण श्रेणी के डिब्बे में सवार हो पाना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासी श्रमिकों व कामकाजी लोगों की है जो होली मनाने अपने घरों को लौट रहे हैं।
अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हैं। वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी हो चुकी है कि टिकट कंफर्म होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। तत्काल रिजर्वेशन कराने वालों को भी राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

ऐसे में लोग मजबूरी में जनरल डिब्बों का रुख कर रहे हैं, जहां पहले से ही क्षमता से कई गुना अधिक यात्री सवार हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से यात्री रिजर्वेशन वाले डिब्बे में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, मुंबई, गुजरात, जम्मू, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए ट्रेनें संचालित होती हैं।
यहां से छह अलग-अलग रेल लाइनें निकलती हैं, जिसके कारण यह स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन माना जाता है। त्योहारों के समय स्वाभाविक रूप से यहां यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है।
धारूहेड़ा से ट्रेन पकड़ने आए यात्री सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें पटना जाना है लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ है कि चढ़ना भी मुश्किल हो है। उन्होंने कहा कि पहले वे दिल्ली जाएंगे और वहां से पटना के लिए सीधी ट्रेन पकड़ेंगे।
बावल से पहुंचे जितेंद्र साहनी ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है, परंतु जनरल डिब्बे में प्रवेश करना भी चुनौती बन गया है। उन्होंने मांग की है कि जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।


---------------

दिल्ली-गुरुग्राम रूट की बसों में बढ़ी भीड़


होली पर्व के चलते दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह और शाम के समय हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले अधिकतर यात्री नौकरीपेशा, दिहाड़ी मजदूर और छात्र हैं, जो त्योहार के कारण अपने घरों को लौट रहे हैं या जरूरी काम से आ-जा रहे हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि कई बसें स्टॉप पर रूकते ही पूरी भर जाती हैं। कई लोग ट्रेनों में भीड़ होने के कारण दिल्ली के लिए बस पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed