फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   train run from 15 due to cancle fog

कोहरे से रद हुई ट्रेनों में से दो फिर दौड़ेंगी

Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
संभावित कोहरे के कारण 29 फरवरी तक के लिए रद हुई 23 ट्रेनों में से दो ट्रेनें फिर से संचालित की जाएंगी। ये जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोहरा न पड़ने से यात्रियों के लिए बेहद जरूरी नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी(अप/डाउन) और जोधपुर दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस (अप/डाउन) को दोबारा शुरू किया गया है। दोनों ट्रेनें 15 जनवरी से अपने निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी। इसके अलावा जोन की अप और डाउन मिलाकर कुल 24 ट्रेनों का भी संचालन शुरू हुआ है।
विज्ञापन


29 फरवरी तक के लिए रद हुई थी ट्रेनें
इससे पहले 7 जनवरी को उत्तर पश्चिम रेलवे ने कोहरे और सर्दी के चलते रेवाड़ी जंक्शन पर रुकने वाली 23 ट्रेनों समेत जोन की 90 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन 29 फरवरी तक के लिए आंशिक या पूर्णकालिक तौर पर बंद कर दिया था। दो ट्रेनें 2 मार्च तक के लिए भी बंद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed