फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Train operation will be affected due to non-interlocking

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेन का संचालन रहेगा प्रभावित

Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Train operation will be affected due to non-interlocking
रेवाड़ी। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने दी है। उन्होंने बताया कि वीरवार से खाटू धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के लिए रेवाड़ी होते हुए एक ट्रेन का संचालन प्रभावित होगा। गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा 10 मार्च व 14 मार्च को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया मऊ जक्शन-भटनी-छपरा होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा 13 मार्च को किशनगंज से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-भटनी-मऊ होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा खाटू श्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होते हुए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन वीरवार से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04791, हिसार-रींगस मेला स्पेशल रेल सेवा 10 मार्च से 15 मार्च तक हिसार से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर सुबह 10.25 पर रेवाड़ी होते हुए दोपहर को 2 बजकर 5 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04792, रींगस-हिसार मेला स्पेशल रेल सेवा 10 मार्च से 15 मार्च तक रींगस से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर शाम 7 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी होते हुए रात 10 बजकर 35 मिनट पर हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
प्रकार रहेगी समय सारणी
समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी:-
हिसार से रेवाड़ी होते हुए रिंगस स्टेशन/ रिंगस से रेवाड़ी होते हुए हिसार
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
--- 07.20 हिसार 22.35 ----
07.33 07.35 सतरोड़ 22.16 22.18
07.51 07.53 हांसी 22.00 22.02
08.14 08.16 भवानी खेड़ा 21.31 21.33
08.35 08.40 भिवानी 21.10 21.15
09.06 09.08 चरखी दादरी 20.29 20.32
09.22 09.24 झारली 20.13 20.15
09.42 09.44 कोसली 19.54 19.56
10.25 10.35 रेवाड़ी 19.15 19.25
10.57 10.59 कुण्ड 18.15 18.17
11.12 11.14 अटेली 17.53 17.55
11.28 11.30 नारनोल 17.37 17.39
11.50 11.52 डाबला 17.14 17.16
12.12 12.14 नीम का थाना 16.52 16.54
12.32 12.34 कांवट 16.33 16.35
13.37 13.41 श्रीमाधोपुर 16.16 16.18
14.05 --- रींगस ------- 16.05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed