फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tragic accident in Rewari, Father and son died in a car accident

रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी को बाइक से छोड़ने जा रहा था ससुराल

Sat, 09 Nov 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:47 PM IST
सार

मृतक अमित अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचा इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tragic accident in Rewari, Father and son died in a car accident
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव जीतपुरा निवासी अमित (29 वर्ष) और उसके डेढ़ साल के बेटे जिगर के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी की पहचान रवीना (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस कार से हादसा हुआ वह रोहतक रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद रंग की कार थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक अमित अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचा इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत तीनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और उसके डेढ़ साल के बेटे जिगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविना के पैर में चोट लगने के कारण उसे भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


घर का इकलौता बेटा था अमित
बता दें कि अमित शहर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत था। उसके पिता विनोद मजदूरी करते हैं। अमित घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अमित की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। अमित के पिता विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। -अक्षय, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed