फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders want permanent solution to the problem of traffic jam

Rewari News: जाम की समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं व्यापारी

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Traders want permanent solution to the problem of traffic jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे रोड पर ऑटो चालकों की ओर से स्टैंड बनाकर मार्ग को अवरुद्ध करने को लेकर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। अब ऑटो चालक रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो लेकर नहीं जा पा रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं ऑटो रिक्शा के चलते जाम लगता है जिससे व्यापार प्रभावित होता है। व्यापारियों ने प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि मार्ग अवरुद्ध करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आटो रिक्शा चालकों को भी राहत हो और व्यापारियों को भी परेशानी न हो। मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर रेलवे रोड का निरीक्षण करने गए थे। मौके का जायजा लेने के बाद डीएसपी ने कहा था कि समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस ठोस कदम उठाएगी। व्यापारियों ने बताया कि डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि स्टेशन चौक परिसर, माल गोदाम और कानोड गेट चौक मार्ग से ऑटो एक तरफ चलाया जाएगा। व्यापारी कुछ दिन और मामले के स्थाई समाधान को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



दुकानदार प्रवीण गोयल, आलोक सिंघल, अनिल शर्मा, रमेश यादव, ऋषि सिंघल, देवेंद्र सोनी, सचिन कुमार, ओम प्रकाश, नवीन कुमार ने बताया कि ऑटो चालकों के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। हादसों का भी खतरा रहता है। रेलवे चौक के पास कोई स्टैंड निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि जल्द ही इस पर पुलिस प्रशासन अब कोई कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

अंबेडकर चौक तक बंद रहेगी एक लेन

रेवाड़ी। सर्कुलर रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर एक साइड की सड़क बंद की गई है। पुलिस की तरफ से रूट भी डायवर्ट किया गया है। अब कुछ दिनों तक बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर चौक तक की एक साइड की सड़क बंद रहेगी। सड़क बनने के बाद इसे खोला जाएगा। उसके बाद दूसरी साइड की सड़क का निर्माण शुरू होगा। लंबे समय से सर्कुलर रोड बनाने की मांग की जा रही थी, फिलहाल कार्य शुरू हो चुका है। सर्कुलर रोड शहर का मुख्य मार्ग है। यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed