फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders' strike ends on assurance of BJP District President

Rewari News: भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर व्यापारियों की हड़ताल खत्म

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traders' strike ends on assurance of BJP District President
नई अनाज मंडी में व्यापारियों से बातचीत करते भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली। स्रोत : वीडियो ग्रै - फोटो : साईं नदी पर बने पुल से गुजरी कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में चल रही व्यापारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के आग्रह पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सुबह व्यापारियों से मिलने पहुंचीं। उनके आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। व्यापारी 11 दिन पहले एक आढ़ती लापता होने के बाद हड़ताल पर चले गए थे। लापता आढ़ती पर व्यापारियों के करोड़ों रुपये बकाया हैं।
वंदना पोपली ने व्यापारियों को समझाया कि अब फसल खरीद का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में किसान हित को देखते हुए उन्हें हड़ताल को वापस लेना चाहिए। भाजपा सरकार व प्रशासन संबंधित व्यापारी को खोजने में पूरी मदद करेगा। जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने व्यापारियों के सामने एसपी से भी फोन पर बात की। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने व्यापारियों को बताया कि फोन ट्रेसिंग पर हैं, उनकी टीम लगी हुई है। जल्द ही व्यापारी को ट्रैस कर लिया जाएगा। नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राधेश्याम मित्तल ने कि करोड़ों रुपये लेकर व्यापारी गायब हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द वापस आएगा और सभी के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

------

किसानों और आढ़तियों में बढ़ रहा था तनाव
आढ़तियों से रुपये लेकर परिवार सहित लापता व्यापारी को पकड़कर रुपये दिलाने की मांग को लेकर नई अनाज मंडी में आढ़ती हड़ताल पर बैठे थे। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का एक शिष्टमंडल आढ़तियों से मुलाकात करने पहुंचा था और हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया था। इस पर आढ़तियों ने कहा था कि जबतक व्यापारी को पकड़ कर 40 करोड़ रुपये नहीं दिलाए जाते हैं तबतक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में तनाव भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed