फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders mourn the death of four members of the same family, the market is closed

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से व्यापारियों में शोक, बाजार रखा बंद

Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders mourn the death of four members of the same family, the market is closed
धारूहेड़ा। कस्बे में एक युवक आटा-तेल मिल पर पहुंचा। 530 रुपये का सामान खरीदा और फिर मिल मालिक की नजर हटते ही गल्ला समेत 7 लाख रुपये चोरी कर भाग गया। आरोपी युवक साइकिल से मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा स्थित आजाद नगर निवासी सतेंद्र कुमार ने अपने घर के नीचे ही आटा चक्की व तेल मिल लगा रखी है। उसने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक ग्राहक साइकिल से वहां तेल लेने आया था। उसने तेल की खाली कैन दे दी, जिसमें कुल 530 रुपये का तेल आया। युवक ने दुकान मालिक को एक 500 रुपये का नोट व एक 200 रुपये का नोट दिया। 530 रुपये काटने के बाद सतेंद्र ने 170 रुपये उसे वापस दे दिए। सामान और पैसे देने के बाद सतेंद्र मकान के अंदर पशुओं की देखभाल करने चला गया। आरोप है कि इसी बीच उसने दुकान में रखा सात लाख रुपये समेत गल्ला चोरी कर लिया। युवक गल्ले को साइकिल पर रखकर ले गया। वह दुकान पर पहुंचा तो उसे गल्ला नहीं मिला। उसने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो युवक गल्ला चोरी करता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

सतेंद्र ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन:
आरोपी युवक पहले भी कई बार सामान लेकर जा चुका है। शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed