{"_id":"62911533d737b767940921c5","slug":"traders-honored-the-police-team-rewari-news-rtk6479231124","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन
डीएसपी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते बावल के व्यापारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। व्यापारियों की बैठक शुक्रवार को कटला बाजार में नरेश जेलदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीते सोमवार को सेनेटरी व्यापारी से रंगदारी मांगने की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम की सराहना की गई। इस सफलता के लिए व्यापारियों ने डीएसपी राजेश लोहान और उनकी टीम को सम्मानित किया।
इस मौके पर डीएसपी राजेश लोहान ने कहा पुलिस जनता के साथ है। लोग पुलिस को अपना दोस्त समझें। जनभागीदारी के बिना पुलिस की कोई योजना सफल नहीं हो सकती। अपराध रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत है। इस उपलब्धि के लिए व्यापारियों ने डीएसपी राजेश लोहान के सिर पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। व्यापारियों ने कहा कि छोटी - छोटी चोरियां करके ही कोई आदमी बड़ा अपराधी बनता है। बिना डरे ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को बताएं ताकि किसी को भी बड़ा अपराधी बनने से पहले रोका जा सके।
बता दें, चार दिन पहले कस्बा के रेवाड़ी रोड स्थित एक सेनेटरी व्यापारी से 50 करोड़ की रंगदारी मांगकर बदमाशों ने उन पर गोली चलाई थी और फरार हो गए थे। बावल पुलिस ने इन वारदात में संलिप्त पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और उन्हें तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद अर्जुन चौकन, हीरा सिंह, हरीश महेंदीरत्ता, नितेश, रामकिशन महलावत, हीरालाल रुस्तगी, नरेश कुमार, राजेश सोनी मौजूद रहे।