{"_id":"6a4fe51c0c4cf9a81d0fe356","slug":"traders-demand-expansion-of-facilities-in-the-brass-market-rewari-news-c-198-1-sroh1010-241582-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारियों ने की ब्रास मार्केट में सुविधाओं का विस्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारियों ने की ब्रास मार्केट में सुविधाओं का विस्तार करने की मांग
Thu, 09 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
ब्रास मार्केट में बैठक के बाद उपस्थित लोक सेवा मंच के सदस्य व व्यापारी। स्त्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को व्यापारियों ने ब्रास मार्केट में बैठक कर सर्कुलर रोड स्थित ब्रास मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग की।
बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मार्केट की समस्याएं दूर करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता ब्रास मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज गुप्ता ने की।
व्यापारियों ने कहा कि मार्केट का सीवर सिस्टम जर्जर हो चुका है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़कें ऊंची-नीची होने से हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर नहीं होने से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
मार्केट के पार्क और खाली स्थानों पर गंदा पानी व कूड़ा कचरा रहने से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। मार्केट के तीन प्रवेश मार्गों पर गड्ढों में भरे पानी से आवागमन बाधित रहता है।
अशोक प्रधान ने कहा कि ब्रास मार्केट में बैंक, बीमा कार्यालय, शोरूम, कोचिंग संस्थान, अस्पताल और विभिन्न ब्रांडेड प्रतिष्ठान हैं। इसके बाद भी सुविधाएं नहीं हैं। इस दौरान अशोग, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार और नंदलाल यादव उपस्थित रहे।