{"_id":"69ff8a6b8485a8996f0751a7","slug":"trader-fined-22000-for-tampering-with-mustard-weight-rewari-news-c-198-1-rew1001-238164-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरसों के वजन में हेराफेरी का आरोप, व्यापारी पर 22 हजार का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरसों के वजन में हेराफेरी का आरोप, व्यापारी पर 22 हजार का लगाया जुर्माना
Sun, 10 May 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव बव्वा में सरसों खरीद के दौरान वजन में हेराफेरी का आरोप ग्रामीणों ने एक व्यापारी पर लगाया है। मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने व्यापारी को घेर लिया और उसके ऊपर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
गांव बव्वा निवासी किसान चंद्रहास ने सरसों का सौदा एक व्यापारी के साथ 6500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किया था। शुरुआत में तौल सामान्य लगी लेकिन कुछ कट्टों की तुलाई के बाद किसान को वजन में गड़बड़ी का शक हुआ। आरोप है कि प्रत्येक कट्टे में करीब 5 से 6 किलो तक कम वजन किया जा रहा था।
किसान ने दूसरा कांटा मंगवाकर 26 कट्टों का फिर वजन कराया तो करीब एक क्विंटल सरसों कम निकली जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पूछताछ में व्यापारी ने पैरों में विशेष मैजिक चिप लगाकर वजन कम करने की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने मौके पर व्यापारी पर 22 हजार रुपये का सामाजिक जुर्माना लगाया।