फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   toll news,fastag

रोजाना 10 हजार में से फास्टैग वाले गुजर रहे 6500 वाहन

Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
toll news,fastag
रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित गंगायचा टोल प्लाजा से हर रोज निकलने वाले करीब 10 हजार वाहनों में से 6500 वाहन चालक फास्टैग उपयोग में ला रहे हैं। प्लाजा प्रबंधकों का कहना है कि अधिकतर बड़े वाहन चालक अपने वाहनों पर फास्टैग लगवा चुके हैं, लेकिन कार चालक इस मामले में अभी भी पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के 40 फीसदी वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाए हैं। वहीं, प्लाजा के 0-5 किमी. के दायरे में आने वाले 95 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं लग पाया है। गंगायचा टोल प्लाजा पर 10 लेन हैं। इसमें से दोनों तरफ एक-एक लेन नकद टोल लेने वाले के लिए छोड़ी गई है, बाकी आठ लेन पर फास्टैग का उपयोग किया जा रहा है। 35 फीसदी वाहन चालकों को अभी भी कैश लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभी लेन में लागू होगा फास्टैग, नहीं गुजर सकेंगे कैश वाले वाहन चालक
जानकारी के अनुसार अभी तक टोल पर चल रही आठ फास्टैग लेन में यदि कोई कैश वाला वाहन चालक घुस जाता है तो उससे दोगुुना टोल वसूला जा रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि एनएचआई का मकसद डबल चार्ज वसूलना नहीं है, लोगों को लाइन में खड़े होने से बचाना है। ऐसे में जल्द सभी आठ लाइनों ऑटोमैटिक अर्थात फास्टैग लेन पर कोई भी कर्मचारी टोल वसूली के लिए नहीं रहेगा। गाड़ी के आते ही टैग स्कैन हो जाएगा और गाड़ी आगे निकल जाएगी। यदि कोई कैश वाहन चालक इस लेन में प्रवेश कर गया तो उसे वापस आना पड़ेगा और कैश लेन से ही होकर गुजरना पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों को भी लगवाना पड़ेगा फास्टैग : प्रोजेक्ट हेड
केईपीएल प्रोजेक्ट हेड बिजेंद्र तिवारी ने बताया कि टोल के पांच किमी. दायरे में रहने वाले वाहनों को प्लाजा पर निशुल्क निकाला जाता है। लेकिन अब इन सभी वाहन चालकों को भी फास्टैग लगवाना पड़ेगा। अभी भी ये वाहन चालक निशुल्क रहेंगे, इनके फास्टैग में निशुल्क की व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन टैग लगवाना जरूरी है। तिवारी ने बताया कि जल्द ही सिस्टम को ऑटोमैटिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed