फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Told the solution to dental problems

Rewari News: दांतों की समस्याओं का समाधान बताया

Fri, 11 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Told the solution to dental problems
फोटो: 11रेवाड़ी। महिला रीजनल सेंटर में स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को दातों से संबंधित विभिन्न प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें दांतों की समस्याओं का समाधान बताया गया।
रसायन विभाग के डॉ. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में विषय मौखिक व्यवस्था, मिथक, और तथ्य (ओरल हाइजीन मिथ और फैट्स) पर आयोजित वेबीनार हुआ। इसमें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो से डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने दांतों से संबंधित समस्याओं का समाधान बताया। उन्होंने विशेषकर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आने मसूड़े और दांतों की समस्या का इलाज व उपाय बताया। उन्होंने कहा कि 3 महीने में 6 महीने के समय पर डेंटिस्ट डॉक्टर से सलाह और इलाज समय पर करना जरूरी है।

निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने पूछा कि दक्षिण हरियाणा में फ्लोराइड की समस्या गंभीर है, जिसके कारण दांतों का रंग पीला रहता है। इस पर हेल्थ विभाग को केवल पानी की सप्लाई ही नहीं बल्कि फ्लोराइड की मात्रा को निर्धारित करके ही भेजना चाहिए, जिससे कि पिछले 50 वर्षों से चलती आ रही इस समस्या का समाधान हो सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार यादव, अंजली यादव, पूजा यादव, प्रदीप, प्रवेश भारद्वाज आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed