फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Told the problems of private schools to the Education Minister

Rewari News: शिक्षा मंत्री को निजी विद्यालयों की समस्याएं बताईं

Fri, 20 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Told the problems of private schools to the Education Minister
फोटो : 07शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से उनके निवास स्थान पर मिलते हरियाणा प्राइवेट स्कूल्स ए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव की अगुवाई में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से पानीपत स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान निजी स्कूलों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि निजी विद्यालयों की बसों की एनसीआर क्षेत्र में कार्य अवधि 10 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष की जाए क्योंकि स्कूल बसें वर्ष में 200 दिन ही चलती हैं। एक स्कूल बस औसतन 20 से 25 किलोमीटर प्रतिदिन चलती है। महापुरुषों की जयंती और विशिष्ट दिवसों पर स्कूलों में छुट्टियां ना करके विशेष आयोजन किए जाएं ताकि बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी हो सके। प्रदेश संरक्षक जवाहरलाल ने शिक्षा नियमावली की धारा 134ए और चिराग योजना के तहत बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राशि स्कूलों को तुरंत जारी करने और अनाधिकृत कोचिंग सेंटरों व एकेडमी को बंद करने की मांग की। कहा कि हरियाणा सोसायटी पंजीकरण एवं विनियमन विभाग द्वारा स्कूल संचालन करने वाली समितियां पर लगाए जुर्माने को हटाया जाए और रिन्यू करने के लिए समय सीमा बढ़ाई जाए। स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देने के समय जो शर्त थी और जो छूट दी गई थी, वह आगे जारी रहे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह, सुमेर यादव, सुरेन्द्र चौहान, सुरेंद्र शिवाच, अजय यादव, जगदेव यादव, पवन तंवर, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, धर्मवीर शर्मा, सोमबीर शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed