{"_id":"66da06347a22db75610b337d","slug":"told-the-details-of-evm-and-vvpat-rewari-news-c-198-1-rew1001-208972-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इवीएम व वीवीपैट की बारीकियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इवीएम व वीवीपैट की बारीकियां बताईं
Fri, 06 Sep 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। कार्यशाला को संबोधित करते सीईओ विकास यादव। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में वीरवार को दूसरे दिन भी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीईओ विकास यादव ने कहा कि चुनाव सामग्री को संभालने के बाद पीठासीन अधिकारी अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले बूथ का निरीक्षण करें। बूथ के अंदर किसी राजनेता की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। कोई तस्वीर है तो उसे ढक दें या फिर कहीं और रखवा दें। मतदान केंद्र में इवीएम का स्थान खिड़की से दूर होना चाहिए ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे। यह ध्यान रखें कि प्रत्येक मतदाता इवीएम का बटन स्वयं दबाए। कोई मतदाता कुछ पूछता है तो उसका जवाब बूथ पर नियुक्त पोलिंग पार्टी के सदस्य दे सकते हैं। मतदाता के साथ कोई दूसरा व्यक्ति इवीएम के समीप ना जाए।