{"_id":"66a0024af7088d8d5e0a0bb6","slug":"today-is-the-last-date-for-sending-entries-for-beti-bachao-beti-padhao-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-207188-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए प्रविष्टि भेजने की आज अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए प्रविष्टि भेजने की आज अंतिम तिथि
Wed, 24 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता के लिए प्रविष्ट भेजने का अंतिम तिथि 24 जुलाई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए वीडियो बनाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजें या ईमेल करें। प्रविष्टियां हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप हो। प्रत्येक प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा करवा सकता है। प्रविष्टि में नाम, संपर्क की जानकारी और जिला का उल्लेख किया जाए। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों की तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। जिन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा उनके द्वारा प्रस्तुत कि गई प्रविष्टियों को दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा।