{"_id":"6a11eb952654d4ef7d01aa28","slug":"today-61-sahyog-yoga-teachers-will-be-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-238960-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज 61 सहयोग योग शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज 61 सहयोग योग शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा
Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन बैठक की गई। बताया गया कि 24 मई को सुबह 10 बजे कानोड़ गेट के पास सहयोग योग शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एमपी गोयल करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा के अध्यक्ष ईश कुमार आर्य, चेयरपर्सन विनीता पीपल, समाजसेवी डॉ. आरबी यादव और गोसेवक शीशराम यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में रामनिवास बेनीवाल एवं दयानंद आर्य ने बताया कि समारोह में 61 सहयोग योग शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। ये शिक्षक सहयोग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किए गए हैं और समाज में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।