{"_id":"6879417a70960ae83c0f3d53","slug":"timely-resolution-of-complaints-is-the-priority-of-the-administration-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-222748-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समय से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समय से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी
Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में कुतुबपुर निवासी वृद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समय से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर जिला के आमजन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि, सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया तथा शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का प्रवेश निजी स्कूलों में नहीं लेने की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि शर्तें पूरी करने वाले बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों में दिलवाएं।
उन्होंने आरटीई के तहत विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं लेने वाले प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने समाधान शिविर में कुतुबपुर निवासी वृद्धा वर्षा रानी की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए।
मौके पर ही पेंशन बनवाकर वृद्धा को राहत पहुंचाई। वृद्धा वर्षा रानी ने पेंशन बनवाने पर डीसी अभिषेक मीणा का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार की कार्यशैली की सराहना की। इस शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम प्रीति रावत मौजूद रहीं।