फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Till 16th can apply online for the entrance examination in Sainik School Rewari.

Rewari News: सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश परीक्षा के लिए 16 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sun, 10 Dec 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Till 16th can apply online for the entrance examination in Sainik School Rewari.
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छह व नौवीं में वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 को होगी। इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र 16 दिसंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। परीक्षा ओएमआर आधारित प्रणाली पर होगी। उक्त जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड राहुल हड्डा ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए कक्षा छह के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच पैदा हुए लड़के व लड़कियां कक्षा छठी में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। इसी प्रकार कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2024 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2011 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच जन्मे लड़के व लड़कियां कक्षा 9 में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 650 रुपये तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 500 रुपये होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश के लिए कक्षा छठी में लगभग 80 सीटें (लड़कों के लिए 70 व लड़कियों के लिए 10 सीटें), कक्षा नौवीं में 45 सीटें (लड़ाकों के लिए 41 व लड़कियों के लिए 4 सीटें) उपलब्ध होने की संभावना है। सीटों की वास्तविक संख्या उत्तीर्ण होने वाले कैडेट की संख्या के आधार पर भिन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


67 प्रतिशत सीटें इन्हें हैं आरक्षित

राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए आरक्षित हैं, जहां सैनिक स्कूल स्थित है। 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। गृह राज्य व केंद्र शासित प्रदेश और अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश कोटा की प्रत्येक श्रेणी के भीतर, सीटें आरक्षित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के लिए 7.5 प्रतिशत और केंद्रीय सूची के अनुसार गैर क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) से संबंधित अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए 27 प्रतिशत सीटें हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सैनिक स्कूल में 49.50 प्रतिशत सीटें उपरोक्त तर्ज पर आरक्षित हैं। गृह राज्य व केंद्र शासित प्रदेश और अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के कोटे की शेष 50.50 प्रतिशत सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं।


श्रेणी में रिक्तियों की अधिकतम 25 प्रतिशत सीमा के अधीन होंगी

अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश कोटा में प्रत्येक श्रेणी में योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। जो किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए श्रेणी में रिक्तियों की अधिकतम 25 प्रतिशत सीमा के अधीन होंगी। उदाहरण के लिए यदि अन्य राज्य व केंद्रशासित प्रदेश सामान्य श्रेणी में 10 सीटें हैं, तो किसी एक राज्य को 3 से अधिक सीटें आवंटित नहीं की जाएंगी, यानी, 10 का 25 प्रतिशत या 2.5 को 3 तक पूर्णांकित किया जाएगा। प्रत्येक सैनिक स्कूल की कक्षा छठी में कुल रिक्तियों का 10 प्रतिशत या 10 सीटें, जो भी अधिक हो, लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed