फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tile send name2.55 lacs

टाइल भेजने के नाम पर ट्रैडिंग कंपनी संचालक को लगाई 2.55 लाख की चपत

Mon, 11 Jan 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tile send name2.55 lacs
हाईवे स्थित कसौला चौक पर एक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक को टाइल भेजने के नाम पर ठगों ने 2.55 लाख रुपये की चपत लगा दी। कसौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सालावास निवासी मूलचंद ने बताया कि कसौला चौक पर उसने छाबड़ी ट्रेडिंग कंपनी की हुई है। वह टाइल सेल्स व परचेज का काम करता है। 12 नवंबर 2019 को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को कंपनी का अधिकारी बताते हुए अपना नाम भाविक पटेल बताया था। उसने अपनी कंपनी के जरिए उचित रेट में टाइलों का स्टॉक देने की बात की। आरोपियों ने रेट लिस्ट व पीडीएफ फाइलें भी भेजी, इसके बाद उसने 600 बाई 600 के 325 बॉक्स बुक किए थे, इसकी एवेज में पांच हजार रुपये की राशि एपल सैरामिल कंपनी के नाम से अकाउंट में डाली गई थी। माल की कुल पेमेंट 4 लाख 86 हजार 787 रुपये थी, जिसकी ऐवेज में भाविक पटेल ने कहा कि उन्हें कुछ राशि खाते में और जमा करानी होगी। उसने एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी उसके द्वारा बताए गए खाते में डाल दी।
विज्ञापन

1 दिसंबर 2019 को आरोपी भाविक ने कहा कि वह चाइना गया हुआ है, उसके भाई बजरंग से बात कर लो वो माल भिजवा देंगे। उसके बाद बजरंग द्वारा रहीश अहमद नामक व्यक्ति के बताये गए खाते में 1 लाख 20 हजार रुपये और जमा करा दिए। उन्हें 15 दिसंबर तक उनके गोदाम तक माल पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके लिए चालक का नंबर भी दिया। दो लाख 55 हजार रुपये की नकदी जमा कराने के बाद भी जब माल उसके पास नहीं पहुंचा तो मूलचंद ने सभी के नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिले। उसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत के बाद कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed