फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tight security arrangements for the marathon; the route will be under a three-tier security cover.

Rewari News: मैराथन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा रूट

Fri, 04 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for the marathon; the route will be under a three-tier security cover.
रेवाड़ी। हाफ मैराथन को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मैराथन में करीब 90 हजार धावकों व दर्शकों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को जिला लघु सचिवालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं होने, समय से ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। कार्यक्रम स्थल और मैराथन रूट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

वीवीआईपी सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पूरे मार्ग और स्टेडियम परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। ड्रोन के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल और एंबुलेंस सेवाओं को तैयार रखा गया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल, डीएसपी, थाना प्रबंधक और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।

आज शाम से धारूहेड़ा रोड वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर एनएच-352 फ्लाईओवर के नीचे से राव अभय सिंह चौक तक 5 सितंबर शाम 5 बजे से 6 सितंबर दोपहर 12 बजे तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मुख्य मैराथन मार्ग पर 6 सितंबर सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नारनौल व महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली और जयपुर जाने वाले वाहन हरि नगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाईपास, गोकलगढ़, प्रजापति चौक होते हुए एनएच-352 से आगे जा सकेंगे। नारनौल रोड एनएच-11 का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। गुरुग्राम और दिल्ली से नारनौल-महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 की ओर जाएंगे। रेवाड़ी शहर में आने वाले वाहन एनएच-352 से मीरपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे, प्रजापति चौक, गोकलगढ़ और रेवाड़ी बाईपास का रास्ता अपना सकेंगे। एनएच-11 से बावल रोड पर उतरकर आईओसी चौक के रास्ते भी शहर में प्रवेश किया जा सकेगा। पटौदी, झज्जर, गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाली बसें रेवाड़ी सर्कुलर रोड से झज्जर चौक होकर चलेंगी। जयपुर और दिल्ली जाने वाली बसें बावल रोड व एनएच-11 के रास्ते संचालित होंगी।


दो स्थानों पर पार्किंग

मैराथन में आने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए सामान्य पार्किंग की व्यवस्था प्रजापति चौक स्थित नए बस स्टैंड के पास तथा धारूहेड़ा रोड पर बालाजी मार्केट के पास खाली स्थान में की गई है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed