फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiger seen on camera twice, not captured in cage

Rewari News: दो बार कैमरे में दिखा बाघ, पिजरे में नहीं हुआ कैद

Tue, 23 Jan 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen on camera twice, not captured in cage
रेवाड़ी। गांव भटसाना में सरसो के खेत में दिखा बाघ। स्त्रोत : वीडियो ग्रैप
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। राजस्थान के सरिस्का जंगल से आया बाघ सरसों के खेतों में छिपा हुआ है। 12 घंटे के अंदर दो बार कैमरे में दिखा, लेकिन पिंजरे में कैद नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में आए बाघ ने 4 दिनों से गांवों में दहशत फैलाई हुई है। 12 घंटे के अंदर बाघ 2 बार कैमरे में जरूर कैद हुआ, लेकिन पिंजरे में कैद नहीं हुआ। दो दिन तक बाघ का कुछ अता पता नहीं चला था। रविवार को बाघ ने होमगार्ड पर हमला कर घायल कर दिया था जबकि साथी मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा था। सोमवार को फिर से बाघ कैमरे में कैद हुआ। रेवाड़ी वन विभाग की टीम के अलावा सरिस्का वन क्षेत्र की स्पेशल टीम बाघ को पकड़ने में लगी हुई है। इस समय टाइगर की लोकेशन गांव भटसाना में ही है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा, कटड़ा, ड्रोन, बुलडोजर और सभी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन लोगों की भीड़ की वजह से बाघ सरसों के खेतों से बाहर ही नहीं निकल पा रहा। डीसी ने सख्त आदेश भी जारी किए हैं। उसके बावजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है जिससे वन विभाग को भाग को पकड़ने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


किसानों की फसल के लिए बाघ बना मुसीबत

बाघ का रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ किसानों की फसल के लिए मुसीबत बन गया है। एक तरफ लोग बाघ के चलते दहशत में हैं, वहीं किसानों को चिंता सता रही हैं कि कहीं फसल बर्बाद न हो जाए। बाघ जिस सरसों के खेत में बाघ छुपा बैठा था उस 3 एकड़ खेत में वन विभाग की टीम बुलडोजर से बाघ की तलाश कर रही है। बुलडोजर को खेत में चारों तरफ जगह- जगह घुमाया जा रहा है। इससे गांव भटसाना के किसान की फसल लगभग नष्ट हो गई और आसपास के किसानों की फसल भी खराब हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी फसल व अन्य नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है। इस समय सरसों की फसल में फलियां बन चुकी हैं। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन की गाड़ियों के दौड़ने से सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई है। टायरों के नीचे आई फसल तो खराब ही हो गई। जो बिछ गई, वो कटाई तक खराब होनी तय है। इसलिए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

जैसे ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंचती है तो लोगों की वहां पर काफी भीड़ हो जाती है। बड़े बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं। कई लोगों ने तो बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाघ नहीं पकड़ा जाता, घर में रहना उचित रहेगा। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

रेवाड़ी। गांव भटसाना में सरसो के खेत में दिखा बाघ। स्त्रोत : वीडियो ग्रैप

रेवाड़ी। गांव भटसाना में सरसो के खेत में दिखा बाघ। स्त्रोत : वीडियो ग्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed