{"_id":"6318cf7f12860c066e51b723","slug":"three-youths-who-went-for-irrigation-in-the-fields-were-held-hostage-overnight-rewari-news-rtk6573575190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में सिंचाई के लिए गए तीन युवकों को रातभर बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में सिंचाई के लिए गए तीन युवकों को रातभर बनाया बंधक
विज्ञापन
कोसली (रेवाड़ी)। गांव आशियाकी गोरावास में रात के समय नहर का पानी खेतों में लगाने गए तीन युवकों के साथ आठ-दस युवकों ने मारपीट की और उनसे अनैतिक कार्य भी कराया। इस मामले को लेकर मंगलवार देर शाम थाना रोहड़ाई पुलिस ने गांव आसियाकी गोरावास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके इनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
एक युवक ने शिकायत में कहा कि अपने पिता के कहने पर वह रात नौ बजे अपने मामा के लड़के बिरहेड़ा निवासी विवेक व उनके यहां काम करने वाले गांव निरावती, जिला संभल उत्तर प्रदेश निवासी ओमपाल नहर में साइफन लगाकर अपने घर आ रहे थे कि नहर पर आठ-दस युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने हम तीनों को पकड़ लिया व हमारे साथ रात डेढ़ बजे तक मारपीट करते रहे। घर से बार बार फोन आने पर हमारे मोबाइल छीन लिए।
उसने बताया कि आरोपियों में से एक युवक ने उसके साथ अनैतिक कार्य भी किया। इन युवकों ने बार-बार तीनों युवकों को गोली मार देने धमकी दी और चाकू से घायल कर दिया। वे आपस में एक दूसरे को काली जीवड़ा, मोहित, हितेश, आशीष, लुहार, गूंगा, भांजा कह रहे थे। रोहड़ाई पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी कोसली से मिले ग्रामीण
बुधवार को गांव आशियाकी गोरावास के करीब 10-12 लोग डीएसपी कोसली मुकेश कुमार से मिले और एसएचओ रोहड़ाई की भूमिका पर सवाल उठाए। इसके बाद डीएसपी ने उसी वक्त रोहड़ाई थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीएसपी से मिलने वालों में शिवलाल, जगदीश, गजरात, उमेद सिंह, दीपक, शेखर, अनूप, रणधीर नंबरदार, अनिल चौधरी, भाल सिंह और बलजीत सिंह शामिल रहे।
वर्जन
हमने आशियाकी गोरावास निवासी एक युवक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। इनमें से काली मुख्य आरोपी है, जो फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
- रामानंद, एसएचओ रोहड़ाई