फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three rain wells will be built in Bega and Jajal, the thirst of the people of Sonipat and Ganaur will be quenched

Rewari News: बेगा व जाजल में बनेंगे तीन रेनीवेल, सोनीपत व गन्नौर के लोगों की बुझेगी प्यास

Sun, 07 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three rain wells will be built in Bega and Jajal, the thirst of the people of Sonipat and Ganaur will be quenched
सोनीपत। सोनीपत व गन्नौर शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। गांव बेगा व जाजल के पास यमुना नदी में 10-10 एमएलडी क्षमता के तीन रेनीवेल का निर्माण किया जाएगा। गन्नौर में हर घर तक पहली बार यमुना से पानी पहुंचाया जाएगा। सोनीपत शहर के पूर्वी क्षेत्र में रह रहे लोगों को यमुना के पानी की आपूर्ति पहले से की जा रही है। जाजल में दो और रेनीवेल बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

सरकार से सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण को जमीन की टेस्टिंग के लिए मंजूरी दी है। सोनीपत शहर के पूर्वी क्षेत्र में गांव जाजल स्थित रेनीवेल से रोजाना 14 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। अधिकतर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कम हो पाती है।
विज्ञापन

जाजल के रेनीवेल को नवंबर 2016 में शुरू करके आधे शहर में यमुना के पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। उस समय शहर में रहने वाले लोगों की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 95 करोड़ रुपये से इनका निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजल से शहर तक 16 किलोमीटर लंबी पानी की लाइन डाली गई थी। अब शहर के लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए दो और रेनीवेल बनाने की योजना है।
गन्नौर शहर में लोगों को बेहतर पानी आपूर्ति के लिए सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से अमृत-2 योजना के तहत 55 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन दबाई जा रही है।
साथ ही शहर में 3 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) का वाटर वर्क्स बनाया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए 23.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। शहर में रहने वाले 47 हजार से ज्यादा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
शहर में वर्तमान में 9 एमएलडी का वाटर वर्क्स है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से चार बूस्टर के माध्यम से शहर में लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें एक बूस्टर जनस्वास्थ्य विभाग, दूसरा गन्नौर थाना, तीसरा गांधी नगर व चौथा गढ़ी केसरी में स्थित है। साथ ही बड़ी रोड, एसडीएम कॉम्पलेक्स और अगवानपुर रोड पर छोटे बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।

-
बेगा व जाजल में तीन रेनीवेल का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने यमुना क्षेत्र में जमीन की टेस्टिंग करने के आदेश जारी किए हैं। एक एजेंसी के माध्यम से जमीन की टेस्टिंग कराई जाएगी। टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार की जाएगी।-यजेश मोहन मेहरा, मुख्य अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण


--
जून के प्रथम सप्ताह में चंडीगढ़ में हुई एसएमडीए की बैठक में मुख्यमंत्री ने 35.50 करोड़ रुपये की रेनीवेल परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत यमुना नदी के पास बेगा गांव से गन्नौर शहर तक 10 एमएलडी रेनीवेल का निर्माण किया जाएगा। शहर तक पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी। इससे गन्नौर और आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।
देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed