फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three new cases of dengue were found, fogging was done in the colonies

Rewari News: डेंगू के तीन नए केस मिले, कॉलोनियों में कराई फॉगिंग

Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three new cases of dengue were found, fogging was done in the colonies
फोटो : 12 देव नगर में फॉगिंग करते कर्मचारी। स्रोत : ​विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब साठ हो गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की कॉलोनियों में फॉगिंग शुरू करा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को गुलाबी बाग, देव नगर, सेक्टर-4, सेक्टर-12 और उत्तम नगर में फॉगिंग की और मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया।
निजी अस्पताल में सोमवार को तीन सैंपल लिए गए। सभी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में इस सीजन में अभी तक कुल 1718 लोगों के रक्त सैंपल लिए गए। इनमें 60 डेंगू तो मलेरिया के 10 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

1611 लोगों को मच्छरों के लार्वा मिलने पर चेतावनी नोटिस थमाया गया जा चुका है। अभी तक 15,16,257 लोगों के घरों की पानी की टंकियां, फ्रीज, कूलर, बर्तन आदि की जांच किया जा चुका है। इस सीजन में 19 लोग डेंगू संक्रमण के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर स्वस्थ हुए वहीं 38 मरीज घर पर रहकर स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि मलेरिया या डेंगू की चपेट में आने पर आराम करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। दिन में पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। घर में पानी का किसी प्रकार भराव न होने दें। थोड़ी सी तकलीफ होने पर चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करें।





वर्जन
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों से घर के आसपास पानी नहीं भरने देने की अपील की जा रही है। सात दिन में एक बार टंकी, ड्रम या गमलों में जमा पानी को साफ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। - डॉ. अमित यादव, उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed