फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three murder accused planed arrest

तीन हत्याओं की योजना बनाने वाले मन्नू को हथियार उपलब्ध कराने वाला शहर निवासी गौरी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
three murder accused planed  arrest
पैरोल खत्म होने से पहले तीन हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हत्या व दुष्कर्म के आरोपी मन्नू सैनी को हथियार उपलब्ध कराने वाले शहर निवासी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी गौरव उर्फ गौरी के रूप में हुई है। बता दे कि करीब एक सप्ताह पहले मन्नू को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मन्नू ने खुलासा किया था कि 10 सितंबर को पैरोल खत्म होने से पहले तीन बदमाशों की हत्या करने की योजना थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी मन्नू सैनी को हत्या व गैंगरेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। आरोपी अगस्त माह में पैरोल पर आया था और 10 सितंबर को उसकी पैरोल अवधि समाप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पैरोल पर आते ही उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही थी। शहर में वारदातों को अंजाम देने के लिए मन्नू सैनी ने हथियार जुटाए थे। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए थे। शनिवार की रात को आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed