फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three more found dengue infected, 48 recovered

Rewari News: तीन और डेंगू संक्रमित मिले, 48 स्वस्थ हुए

Sat, 28 Sep 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three more found dengue infected, 48 recovered
फोटो : 28रेवाड़ी। गंदे पानी में दवाई डालते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को तीन और डेंगू संक्रमित पाए गए। ठठेरा बस्ती, जसवंत नगर और गांव लोफर में एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 69 हो गई है जिनमें 48 ठीक हो चुके हैं।
डेंगू के सबसे ज्यादा केस शहर में मिल रहे हैं। इसका बड़ा कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं कराना है। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया का भी खतरा बना हुआ है। मलेरिया के 3 केस मिल चुके हैं। अबतक मिले 69 डेंगू के 30 मामले रेवाड़ी शहर के हैं। जुलाई से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के रेवाड़ी में 2300 सैंपल लिए हैं। लोगों में प्लेटलेट्स की कमी न हो, इसके लिए ब्लड बैंक में भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा घर में रखे कूलर, गमलों में भरे पानी में लार्वा मिलने पर 3332 लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार वर्ष से लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 306 केस मिले थे, वर्ष 2022 में 324, वर्ष 2023 में 406 व इस साल अभी तक 69 केस मिल चुके हैं। अभी दो माह और बाकी है, यानि नवंबर तक डेंगू का असर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन



सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता। जांच के बाद ही चिकित्सक से इलाज कराएं। डेंगू होने की स्थिति में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। डेंगू से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। - डॉ. अमित यादव, जिला नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed