फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three more accused arrested in gang rape case

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के ममाले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in gang rape case
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीसरी कक्षा की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों ही आरोपी नाबालिग हैं। एक पर बच्ची से दुष्कर्म करने और दो पर उसका वीडियो ह्वाट्सएप पर भेजने का आरोप है। तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 24 मई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय बच्ची घर के निकट स्थित स्कूल में खेल रही थी। वहीं पर आरोपी भी खेल रहे थे। खेलने के दौरान सात बच्चे नाबालिग को अपने साथ स्कूल में ही सुनसान जगह पर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। बच्ची से दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था और मंगलवार की रात छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दुष्कर्म करने के सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने दो और नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बच्ची की वीडियो को ह्वाट्सएप पर शेयर करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष तीनों को पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

बालिग आरोपी अभी भी फरार
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापा भी मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वाटर हंसराज ने बताया कि वारदात में शामिल पांच नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बालिग आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को घटना की जानकारी मिली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed