फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three day workshop on meditation started

Rewari News: मेडिटेशन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आरंभ

Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three day workshop on meditation started
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग और महाराजा अग्रसेन पीठ के संयुक्त तत्वावधान में एक तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यशाला का आरंभ किया गया। अनलॉकिंग द सीक्रेट ऑफ मेडिटेशन रिलैक्सेशन एंड इनर पीस शीर्षक के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन हार्ट फुलनेस मेडिटेशन से जुड़े और ध्यान के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. अतुल कुमार यादव ने उपस्थित शिक्षकों और शोधार्थियों को मेडिटेशन करवाया।
विज्ञापन

उनके साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत बीबी शर्मा और भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त जगदीश जांगिड़ भी उपस्थित रहे। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति शर्मा एवं महाराजा अग्रसेन पीठ पर आसीन डॉ. ममता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अतुल कुमार यादव ने बताया कि आज के समय में मेडिटेशन की आवश्यकता हर किसी आयु वर्ग के लोगों को है क्योंकि आज तनाव से भरे वातावरण में यदि मन मस्तिष्क को मेडिटेशन की खुराक मिलती रहे तो वह इन सभी चुनौतियों का सामना आनंद के साथ कर सकता है और कितना भी काम का बोझ उसे एक खेल की तरह लग सकता है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता श्योराण, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. जेएल द्विवेदी, इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय हुड्डा, डॉ. मीरा भांभा, डॉक्टर पिंकी रानी सहित वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षक एवं शोध छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed