फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three-day theater festival begins from today

Rewari News: तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आगाज आज से

Wed, 27 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three-day theater festival begins from today
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में सांस्कृतिक संस्था भरत मुनि कलां केंद्र की ओर से इस वर्ष भी विश्व रंगमंच दिवस पर तीन दिवसीय हास्य नाट्य उत्सव का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान मदन डागर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि संस्था दक्षिण हरियाणा में रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए नाट्य उत्सव कराती है। हर वर्ष भरत मुनी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड, थिएटर प्रमोशन अवॉर्ड, रंगमंच अवॉर्ड दिया जाता है। इस वर्ष वरिष्ठ रंगकर्मी एनएसडी ग्रेजुएट महेश वशिष्ठ को भरत मुनि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड, वरिष्ठ रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा को भरत मुनी थिएटर प्रमोशन अवॉर्ड व वरिष्ठ रंगकर्मी राम चरण को भरत मुनी रंगमंच अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि अगर हरियाणा में किसी भी रंगकर्मी को नाटक करने लिए मंच और स्थानीय व्यवस्था की आवश्यकता होगी तो भरत मुनि कला केंद्र हर महीने के आखिरी सप्ताह में उसकी व्यवस्था करेगी। संस्था की कार्यक्रम संयोजक हिमानी ने बताया कि संस्था की इस पहल का उद्देश्य जिले में रंगमंच को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कशिश बत्रा, पंकज मेंहदीरत्ता, ललित वर्मा, धीरज शर्मा, गोविन्द कौशिक, आजाद, आर्यन मोहित, आरती, नवीन, प्रताप, आरव आदि कलाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो ऐसे ही हैं..का मंचन आज
उत्सव के पहले दिन बुधवार को मनीष जोशी बिस्मिल की ओर से लिखित डॉ. अंकुर खेर द्वारा निर्देशित नाटक हम तो ऐसे ही हैं... का मंचन होगा। दूसरे दिन 28 मार्च को भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित व विश्व दीपक त्रिखा द्वारा निर्देशित नाटक अंधेर नगरी और तीसरे दिन 29 मार्च को हरिभाई वडगांवकर द्वारा लिखित मदन डागर द्वारा निर्देशित नाटक गधे की बारात का मंचन होगा। संस्था के सचिव डॉ. अंकुर ने बताया कि नाट्य उत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता सुनील यादव मूसेपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व जीआरपी थाना प्रभारी भूपेंद्र होंगे। उत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि समाजसेवी एमपी गोयल और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान, रामचरण व मास्टर विजय शर्मा होंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव होगे। राज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक नवीन सैनी ध्यक्षता करेंगे। अनिल कौशिक युवा कौशल विभाग के सांस्कृतिक अधिकारी, संजय बत्रा समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed