फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused from a gang that kidnapped a young man from outside a college and demanded a ransom have been arrested.

Rewari News: कॉलेज के बाहर से युवक का अपहरण कर रंगदारी मांगने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused from a gang that kidnapped a young man from outside a college and demanded a ransom have been arrested.
रेवाड़ी। पुलिस ने एक कॉलेज के बाहर से युवक का अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को बरामद कर लिया है। मामले में संलिप्त तीन आरोपी भिवानी के गांव जुई कलां निवासी राहुल, कोसली के गांव जुड्डी निवासी हिमांशु उर्फ हैप्पी व रजत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अवगत कराया था कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसे उसके भतीजे का फोन आया था। फोन पर भतीजे ने घबराई हुई आवाज में बताया कि कुछ अज्ञात युवकों ने केएलपी कॉलेज के बाहर से उसका अपहरण कर लिया है और उसे किसी अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉल के बाद युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया और उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी युवक को छोड़ने की एवज में रंगदारी की मांग कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर तुरंत थाना मॉडल टाउन और सीआईए की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने प्रजापति चौक के नजदीक संदिग्ध रूप से घूम रही एक स्विफ्ट गाड़ी को इंटरसेप्ट कर लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया और उसमें बंधक बनाकर रखे गए अपहृत युवक को रेस्क्यू कर लिया। मौके से ही अपहरण की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed