{"_id":"660b0f6bbd052d270807a536","slug":"three-accused-arrested-in-two-cases-of-illegal-weapons-possession-rewari-news-c-198-1-rew1001-202718-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध हथियार रखने के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध हथियार रखने के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव फिदेड़ी निवासी पवन उर्फ पाना, गांव कोसली निवासी भारत भूषण और नवीन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि पवन उर्फ पाना निवासी गांव फिदेडी जो नजदीक अभय सिंह चौक शिवम गार्डन के पास खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। पुलिस बताए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
वहीं कोसली थाना पुलिस को सूचना मिली कि भारत भूषण निवासी गांव कोसली बस स्टैंड से पैदल गावं नठेड़ा की तरफ जा रहा है। जिसके पास अवैध देसी कट्टा है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। आरोपी भारत भूषण ने बताया कि यह हथियार उसने गांव कोसली निवासी नवीन कुमार के पास से शौक के लिए लिया था। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में मामला दर्ज करके दोनों आरोपी भारत भूषण व नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।