{"_id":"645a919e13eec0ae800efb44","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-from-company-employee-rewari-news-c-17-1-148124-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार, यह था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार, यह था मामला
Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुतुबपुर निवासी रिंकू, मोहित व संदीप के रूप में हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि बावल की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला पुष्पेंद्र बीती रात नाईवाली चौक स्थित अंडरपास से आ रहा था। तभी बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करके मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस के अलावा भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी की। इसी बीच एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की तो कुछ देर में ही वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार हो गए। तीनों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है।