{"_id":"6366a2992723d16c356e9686","slug":"this-is-the-story-of-village-harjipur-no-drainage-system-people-are-buying-and-drinking-water-rewari-news-rtk662664787","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हरजीपुर की यही कहानी, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, लोग खरीदकर पी रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हरजीपुर की यही कहानी, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, लोग खरीदकर पी रहे पानी
विज्ञापन
गांव हरजीपुर में घर के पास पड़ा मलबा।
- फोटो : Rewari
राजगढ़। खोल विकास खंड का गांव हरजीपुर क्षेत्र में अपने विशेष पहचान रखता है। अभी तक सभी ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर पर गांव की समस्याओं के समाधान कराने के भरसक प्रयास किये हैैं, लेकिन आज भी गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। यह गांव डार्क जोन में होने के कारण यहां का भूमिगत जलस्तर गिर चुका है। इसके कारण ग्रामीणों को महंगे भाव में खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इसके साथ ही गांव के रास्ते भी बदहाल हैं। 1064 मतदाताओं वाले इस गांव के ग्रामीण इस बार ऐसे प्रत्याशी को गांव की कमान सौंपना चाहते हैं, जो पेयजल संकट व रास्तों को ठीक कराने का माद्दा रखता हो।
गांव के मुख्य बस स्टॉप से आने वाले की रास्ते में गड्ढे होने की वजह से बदहाल हालात में है। गांव की मुख्य फिरनी पर गंदे पानी जमा होने से पैदल निकलना मुश्किल है। वहीं गंदे पानी की निकासी नहीं होने से स्कूल ग्राउंड में एकत्रित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है।
---
क्यों बोले ग्रामीण
अबकी बार ऐसे प्रतिनिधि को चुनेंगे, जो गांव की प्रत्येक समस्या का समाधान आसानी से कर सकें। गांव में गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान कराए। वहीं बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा सके।
विज्ञापन
-श्याम सिंह, ग्रामीण
गांव की गलियों के अलावा मुख्य मार्ग पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिसकी वजह से पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। अबकी बार ऐसे व्यक्ति को वोट देंगे, जो मुख्य समस्याओं का निवारण कर सकेगा।
-भगत सिंह प्रजापत, ग्रामीण
गांव में पीने के लिए शुद्ध पानी की प्रतिदिन सप्लाई दिलाई जाए। वहीं गांव में भाईचारा कायम रखते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए। प्रशासनिक स्तर पर भी अपनी बात आसानी से रखने वाले को ही गांव का सरपंच बनाएंगे।
-सत्येन्द्र यादव, ग्रामीण
खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान व स्वास्थ्य की समस्या हल करने वाले ही प्रत्याशी को वोट करेंगे। हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो गांव में जलनिकासी का उचित समाधान और मुख्य रास्ते का निर्माण करा सके।
-अमित राव, ग्रामीण
--
कोट
स्कूल ग्राउंड की चारदीवारी, पंचायत जमीन व टिंट जाने वाले रास्ते की पैमाइश कराने के साथ उनकी सफाई कराई गई। ड्योढ़ी की ढाणी तक पीने के पानी की सप्लाई पहुंचाई गई। गांव से बवाना जाने वाला अधूरे पड़े रास्ते का निर्माण करवाया गया। सड़क पर हुए कब्जे को हटवाया ,गांव में शिविर लाइन डलवाई गई। ,मेरे कार्यकाल के दौरान कोई अधिक ग्रांट नहीं मिल पाई, जिसके कारण अधिक विकास नहीं हो सका।
-निवर्तमान सरपंच रोहताश