फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves uprooted two donation boxes from Durga temple, imprisoned in CCTV

चोरों ने दुर्गा मंदिर से उखाड़े दो दानपात्र, सीसीटीवी में कैद

Sun, 20 Jun 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves uprooted two donation boxes from Durga temple, imprisoned in CCTV
मंदिर में चोरी करता आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बाराहजारी स्थित सुप्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में चोरों ने शुक्रवार की रात को दो दान पात्र उखाड़ लिए तथा हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की तड़के पुजारी के मंदिर में पहुंचने पर चोरी के बारे में पता लगा तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरी करने वाले दो आरोपी दिख रहे हैं तथा मंदिर कमेटी ने एक आरोपी की पहचान का दावा करते हुए पुलिस को भी जानकारी दी। चोरी करने का एक आरोपी शुक्रवार की शाम को ही मंदिर में आके छुप गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे ले लिए है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मां दुर्गा मंदिर के पुजारी शनिवार की तड़के पांच बजे पहुंचे तो दरवाजे व दो दानपात्रों के ताले टूटे हुए थे। दानपात्रों में रखी नकदी गायब थी। चोरी हुई नकदी 70 हजार से एक लाख रुपये तक बताई जा रही है। करीब एक माह से दोनों ही दानपात्रों का खोला नहीं गया था। पुजारी की सूचना के बाद मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भाड़ावास गेट चौकी प्रभारी एसआई महीपाल सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें चोरी करने वाले आरोपी दिखाई दिए। दो युवकों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी के समय आरोपी का एक और साथी मंदिर के पास मौजूद था। चोरी के बाद दोनों आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपियों में एक युवक अपाहिज है तथा मंदिर कमेटी ने उसकी पहचान का दावा किया है। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed