{"_id":"678bf69fd795dbe26d0ebe74","slug":"thief-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-214104-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब ठेके में सेंध लगाकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब ठेके में सेंध लगाकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jan 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06
आरोपी के कब्जे से चोरी किए 15 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सीआईए-2 धारूहेड़ा पुलिस ने औद्योगिक एरिया में करीब एक माह पहले शराब ठेके में सेंध लगाकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सुनारी निवासी असलम के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए 15 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
दरअसल, जिला महेंद्रगढ़ के गांव अमरपुर जौरासी निवासी सुरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह डिस्करी वाइन धारूहेड़ा में बतौर इंचार्ज कार्य कर रहा है। उसकी फर्म के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शराब के ठेके पर रामसिंह, विपिन व हिमांशु सेल्समेन हैं। तीनों सैल्समेन 18 दिसंबर 2024 की रात को शराब ठेके में सोए हुए थे। रात को कोई चोर ठेके की दीवार तोड़कर नकदी व एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गया है।
इस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने संलिप्त आरोपी जिला नूंह के गांव सुनारी निवासी असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए 15 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।