फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be security on Kanwar Marg: SP

कांवड़ मार्ग पर रहेगी सुरक्षा : एसपी

Tue, 30 Jul 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
There will be security on Kanwar Marg: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सावन में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने लगे हैं। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो और वे सुरक्षित पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग और शिविरों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ व हरिद्वार से कावड़ लेकर आते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारी की गई है। कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ मार्ग और शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग व स्थानीय मार्गों जहां से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा, उन मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। रास्ते में शराब के ठेके, पेट्रोल पंप की मैपिंग की जांच कर आस-पास के क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई गई है। कांवड़ शिविरों व लंगरों वाले स्थानों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है। सभी थाना प्रबंधक को आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते और शिविर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कांवड़ियों के भेष में कुछ पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
एसपी ने बताया कि यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जाम न लगे। चालकों से वाहन धीमी गति व सुरक्षित तरीके से चलाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed