{"_id":"61f6cf6e209f890df9395b04","slug":"there-will-be-no-shadow-of-diseases-by-doing-yoga-make-a-healthy-body-rewari-news-rtk637048469","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग करने से नहीं रहेगी बीमारियों की छाया, बनाएं निरोगी काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग करने से नहीं रहेगी बीमारियों की छाया, बनाएं निरोगी काया
विज्ञापन
कार्यक्रम में अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते संस्था के संयोजक।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में संस्था ‘हमारा परिवार’ के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ‘पहला सुख-निरोगी काया’ का आयोजन किया गया। इसमें भारत विकास परिषद के प्रधान एवं मुख्य अतिथि रमेश सचदेवा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर पर बीमारियों की छाया नहीं रहेगी। साथ ही काया भी निरोगी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग करके अपनी उम्र सौ वर्ष तक बढ़ा सकते हैं।
सांसद क्षेत्र विकास निधि के संयोजक विवेक ढींगड़ा, बीवीपी के उपप्रधान सुनील भार्गव, सचिव दिनेश सैनी और कार्यक्रम आयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि मानव शरीर, परमपिता परमात्मा का अनमोल वरदान है और हमे रोजाना एक घंटा योग करके अपनी जीवन में स्वस्थ होकर उम्र में शतक लगा सकते हैं। रोजाना नियम से प्राणायाम, योगासन व ध्यान का अभ्यास करें और नव और स्वस्थ जीवन का आनंद लें।
कार्यक्रम में परवीन ठाकुर, प्रो. अनिरुद्ध यादव, अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् बलबीर अग्रवाल समाजसेविका तारा देवी, सहयोग एक प्रयास से प्रधान विजय चौहान, महिला प्रधान शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता ने लोगों से अपने जीवन में फल, सब्जियां, दूध, दलिया आदि जल्द पच जाने वाले पौष्टिकता वाला भोजन लेने की अपील की। कार्यक्रम में जलवा डांस अकेडमी के निदेशक परवीन ठाकुर के निर्देशन में बाल कलाकार जूही व संस्कृति ने स्वास्थ्य व स्वच्छता पर नृत्य नाटिका पेश की।
विज्ञापन
समाज में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले समाजसेवी प्रदीप माटा, कृष्ण जांगिड़, रामकिशोर सैनी, डॉ. अनिल सैनी और नरेश अग्रवाल को इस मौके पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, प्रीति, कपिल कपूर, सुदर्शन, शगुन, सतपाल, हिमांशु सचदेवा, ओमप्रकाश चुघ, अशोक जुनेजा, विनोद गोयल, प्राचार्य राजेंद्र यादव, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, पुरुषोतम नंदवानी, किशारी नंदवानी, सुदेश चुघ, नेहा मेहता, बाला सोनी, सौरभ, डॉ. नीरू वर्मा, सुनीता आर्य व साथियों ने सहयोग किया।