{"_id":"66c62fa396824f8ab80bcc48","slug":"there-was-no-effect-of-bharat-bandh-in-the-district-rewari-news-c-198-1-rew1001-208373-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में भारत बंद का असर नहीं रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में भारत बंद का असर नहीं रहा
Wed, 21 Aug 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एससी-एसटी समाज। संवाद
रेवाड़ी। जिले की अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की सामाजिक संस्थाओं, कर्मचारी कल्याण संघ और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं जिले में भारत बंद का असर नहीं रहा।
रोष प्रदर्शन यात्रा शहर के सर्कुलर रोड पर मुख्य चौराहों (झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाईवाली चौक, भाड़ावास चौक वाया अनाज मंडी, महाराणा प्रताप, चौक राजीव चौक) से होते हुए जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचा। आरक्षण में आरक्षण को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
रेवाड़ी की सभी संस्थाओं ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हित में सहानुभतिपूर्वक विचार किया जाए। रोष प्रदर्शन में गुरु रविदास मंदिर और हॉस्टल, सेवा स्तम्ब, हरियाणा प्रदेश महासभा, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, मिशन इक्विलिटी, आवाज फाउंडेशन, जाटव समाज विकास समिति, मूल निवासी संघ, अपना समाज धारूहेड़ा, बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, आंबेडकर सेवा समिति बावल, पिछड़ा वर्ग समाज, प्रजापति समाज, हजरस एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।