{"_id":"67953b6c894761339d04234c","slug":"there-was-fierce-fighting-with-sticks-and-kicks-among-the-traders-regarding-the-display-board-rewari-news-c-198-1-rew1001-214450-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिस्प्ले बोर्ड को लेकर व्यापारियों में जमकर लाठी-डंडे व लात-घूसे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिस्प्ले बोर्ड को लेकर व्यापारियों में जमकर लाठी-डंडे व लात-घूसे चले
Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 26 ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन पीड़ित दुकानदार नरेश मेहंदीरत्ता व साथ बैठी उसकी पत्नी स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट में माल डिस्प्ले बोर्ड को लेकर शनिवार को दो व्यापारियों के बीच लाठी-डंडे व लात-घूसे चले। इसमें दोनों पक्ष के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पंजाबी मार्केट में दो भाइयों मुरली व रमेश ने 6 माह पूर्व एक दुकान खरीदकर अपना कारोबार शुरू किया था, लेकिन माल डिस्प्ले बोर्ड को लेकर उनका काफी समय से पड़ोसी दुकानदार नरेश चूड़ी वाले से विवाद चला आ रहा था। शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर डंडे व लात-घूसे चलने लगे। मारपीट काफी देर तक चलती रही। कुछ लोगों ने तो बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन बहुत से लोग नजारा देखने व रील बनाते दिखाई दिए। इस झगड़े में माल भी सड़क पर बिखर गया। इस हमले में पति को बचाने आई नरेश की पत्नी भी घायल हो गई। मारपीट में जहां दोनों भाई घायल हो गए। वहीं, नरेश व उसकी पत्नी चोटिल हो गई।
जब घमासान थमा तो दोनों पक्ष निकटवर्ती गोकल गेट पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दी। दोनों पक्ष के घायलों को नगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है। रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन नरेश ओर उसकी पत्नी सिमरन ने बताया कि उसे काफी समय से ये लोग परेशान कर रहे हैं। झगड़े के बाद अस्पताल में भी उन्होंने मेरे पति पर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल अभी कर रही है।