फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was enthusiasm in the market on Guru Pushya Nakshatra

Rewari News: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजार में देखने को मिला उत्साह

Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm in the market on Guru Pushya Nakshatra
रेवाड़ी। गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में वीरवार को खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में दिनभर आभूषण विक्रेताओं, कार एजेंसियों और इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, मनियारी आदि की दुकानों पर भीड़ रही। वीरवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान लोगों ने दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक और शाम 4:30 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

लोगों ने गुरु पुष्य नक्षत्र पर्व को लेकर पहले से बुकिंग करवाई थी, ताकि वह नक्षत्र के अनुसार दुकानों में आसानी से खरीदारी कर सकें। वीरवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान लोग दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक और शाम 4:30 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खूब खरीदारी की। इस बार दीपावली से एक सप्ताह पूर्व पुष्य नक्षत्र का योग बना है। इस पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्यों को पुण्यदायी और फलदायक माना जाता है। ऐसे में जिलेभर के बाजारों में खूब रौनक रही।
विज्ञापन

प्राचीन समय से ही इस नक्षत्र में चल-अचल संपत्ति, सोने चांदी के आभूषण, सिक्के, महालक्ष्मी की प्रतिमा, इलेक्ट्राॅनिक्स, फर्नीचर, बाइक-कार, उद्योगों के लिए जमीन, प्लॉट की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कपड़ा व्यापारी राजेश ने बताया कि इस बार अच्छी ब्रिकी हुई है। वहीं, सोना चांदी व्यापारी अनूप ने बताया कि ग्राहकों को काफी खरीदारी की है, जिससे कारोबार अच्छा गया है। एक कार कंपनी के मैनेजर सुनील ने बताया कि उनके यहां 20 कारों की बुकिंग थी, जो ग्राहक आकर ले गए। जिले में करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed